शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में युवक की बाईक को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया और उसे ले उड़े। यह घटना उस वक्त हुई जब गौतम बिहार कॉलोनी में एक ही रात में तीन जगह चोरों ने दबिश दी और कई जगह हजारों के जेवरात व नगदी समेटे तो वहीं पूर्व मंत्री के पुत्र के घर को भी निशाना बनाया जहां उसके ताले तोड़े गए। वहीं इसी क्षेत्र से एक युवक की बाईक को भी अज्ञात चोरों ने नहीं बख्शा। इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर विवेचना में ले लिया है।
थाना केातवाली में फरियादी सुधांशु पुत्र हिमांशु शर्मा निवासी गौतम बिहार कॉलोनी ने बताया कि बीती रात्रि को अज्ञात चोरों ने कॉलोनी में प्रवेश किया और तीन मकानों को निशाना बनाया। इसके बाद चोर उसके मकान में भी आए और चोरी का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हो सके तो उन्होंने घर के आंगन में खड़ी उसकी बाईक एमपी 04 एईएम 0265 को निशाना बनाकर अज्ञात चोर चुरा ले गए।
सुबह होने पर अन्य लोगों के घर में चोरी का पता चला तो देखा कि अपने ही घर में भी चोर चोरी की घटना को अंजाम दे गए। इस मामले में सुधांशु ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर अज्ञात चोरों के विरूद्ध धारा 379 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।