शिवपुरी। पुलिस थाना खनियाधाना में करीब आधा दर्जन लोगों ने मिलकर एक अधेड़ को इसलिए धुन दिया क्योंकि उससे उनका पुराना विवाद चला आ रहा था। इसी की अदावत आरोपियों ने बीते रोज निकाली और अधेड़ को बीच रास्ते में रोककर विवाद कर उसके साथ जमकर मारपीट कर दी बाद में वहां से भाग गए। इस घटना को लेकर अधेड़ ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
थाना खनियाधाना में फरियादी बालकिशन पुत्र सुल्तान पाल उम्र 50 वर्ष निवासी दुर्गा नगर चंदेरी ने बताया कि वह अपने घर की ओर जा रहा था इसी बीच उसे रास्ते में ग्राम चमरौआ चौराहा के निकट आरोपी प्राण सिंह लोधी अपने तीन अज्ञात चोलों के साथ मिला और पुरानी रंजिश के चलते उसने अधेड़ बालकिशन के साथ बीच रास्ते में विवाद किया जिस पर प्राण सिंह के साथ तीन लोगों ने मिलकर बालकिशन के साथ विवाद कर मारपीट कर दी।
बाद में इस घटना के बारे में पुलिस को नहीं बताने को लेकर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़त ने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस को दु:खड़ा बताया जिस पर पुलिस चारों आरोपियों के विरूद्ध धारा 323,294,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।