मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला फांसी पर झूली

Updesh Awasthee
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के ग्राम अकाझिरी में अपने मायके मे रह रही एक महिला ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और लाश का अपने साथ पीएम के लिए लेकर आई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला जांच में ले लिया है। जानकारी के अनुसार श्यामाबाई पत्नि मुकेश ओझा उम्र 35 वर्ष निवासी अकाझिरी की शादी 20 वर्ष पूर्व मुकेश ओझा निवासी अरोन जिला गुना के साथ हुई थी। 

शादी के बाद सब कुछ ठीक रहा उसके कुछ दिनों बाद श्यामा बाई का इलाज हर जगह कराया। लेकिन महिला को कोई आराम नहीं मिला। जब कोई आराम नहीं मिला तो महिला अपने मायके में ही एक टपरिया में रहने लगी। बीती रात्रि महिला अपनी टपरिया में सोने की कहकर चली गर्ई। सुबह जब मायके बाले लोग चाय देने गए तो देखा कि महिला फांसी पर झूल रही थी। इस मामले की सूचना पर पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!