शिवपुरी- थाना देहात क्षेत्र के गुना बायपास के निकट किसी वाहन के इंतजार में खड़े एक युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी और घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। इस घटना में फरियादी युवक घायल हो गया और उसने पुलिस थाना देहात पहुंचकर आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। थाना देहात में फरियादी अनूप पुत्र स्व. विनोद कुमार पचौरी निवासी अस्पताल केम्पस गुना थाना कोतवाली गुना ने बताया कि वह अपने किसी काम से शिवपुरी आया हुआ था।
जब वह काम खत्म कर गुना जाने के लिए किसी वाहन का गुना वायपास के निकट खड़ा होकर इंतजार कर रहा था कि तभी उसे ट्रक क्रं.यूपी 93 टी.7933 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। और टक्कर मारकर आरोपी ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
इस दुर्घटना में फरियादी अनूप को चोटे आई है और उसने अपने साथ हुई घटना को लेकर पुलिस थाना देहात में शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के विरूद्ध धारा 279,427 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।