शिवपुरी- पुलिस थाना फिजीकल क्षेत्र में एक बहू को उसके ससुरालीजनों में पति द्वारा ना-ना प्रकार की प्रताडऩाऐं दी गई और दहेज के लिए परेशान किया गया। इससे आहत होकर बहू ने पुलिस थाना पहुंचकर शरण ली और अपने पति के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। थाना फिजीकल में फरियादी श्रीमती ज्योति पत्नि गजेन्द्र शर्मा निवासी फक्कड़ कॉलोनी शिवपुरी ने बताया कि उसका विवाह गजेन्द्र शर्मा के साथ हुआ था
शादी के बाद कुछ समय तो सब ठीकठाक रहा लेकिन बाद में पति गजेन्द्र का व्यवहार बदल गया और वह आए दिन दहेज के लिए प्रताडि़त करने लगा। इसमें पति गजेन्द्र द्वारा आए दिन विवाद कर दहेज के लिए परेशान किया जाता रहा।
जब इन प्रताडऩाओं को बहू ज्योति सहन नहीं कर पाई तो वह पुलिस थाना फिजीकल पहुंची और अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने बहू ज्ळयोति की शिकायत पर आरोपी पति के विरूद्ध धारा 498ए ताहि 3/4 दहेज प्रतिषेध अधि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।