शिवपुरी। पुलिस थाना कोलारस में एक फरियादी के साथ बीच में रास्ता रोककर आरोपी ने विवाद किया और फिर गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। इस मामले की शिकायत फरियादी ने पुलिस थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है।
थाना कोलारस में फरियादी विजय पुत्र सलकूराम जाटव उम्र 33 वर्ष निवासी ग्राम नेतवास ने बताया कि वह बीते रोज अपने घर की ओर जा रहा था। इसी बीच उसे सायं 7 बजे आरोपी कल्याण रावत निवासी ग्राम नेतवास मिला जिसने ग्राम नेतवास के आम रास्ते पर विजय को रोक लिया। जब विवाद ने रास्ते से निकलना चाहा तो आरोपी कल्याण ने उसके साथ विवाद किया।
और विवाद कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी व जान से मारने की धमकी दी और आरोपी वहां से भाग गया। अपने साथ हुई मारपीट और जातिसूचक दी गई गालियों को लेकर फरियादी विजय ने पुलिस थाना कोलारस पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने आरीोपी के विरूद्ध धारा 341, 323, 294, 506 ताहि सहित एससी एसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।