शिवपुरी- पुलिस थाना गोवर्धन क्षेत्र में एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया जिससे उसमें सवार चार सवारियां घायल हो गई। बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देने के बाद आरोपी ऑटो चालक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया। थाना गोवर्धन में फरियादी मनोज पुत्र छोटे आदिवासी उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम गिरवानी ने बताया कि वह अपने अन्य सहयोगियों के साथ गांव की ओर जा रहा था। इस पर उसने ऑटो क्रं.एमपी 33 आर.2463 के चालक राकेश शिवहरे निवासी जरियांकलां थाना बैराढ़ से बात की और गांव जाने के लिए ऑटो को तैयार कर लिया।
जब किराया तय होने के बाद ऑटो में मनोज व उसके सहयोगी बैठे तो कुछ दूरी पर चलकर ही ऑटो चालक ने वाहन को तेजी व अनियंत्रित रूप से चलाते हुए गिरवानी धोरिया रोड़ गिरवानी कॉलोनी के पास से वाहन का नियंत्रण छूट गया और ऑटो चालक की लापरवाही से टैक्सी पलट गई।
जिससे इस ऑटो में सवार मनोज सहित अन्य चार सवारियां घायल हो गई। इस मामले को लेकर मनोज ने पुलिस थाना गोवर्धन में शिकायत दर्ज कराई जिस पर ऑटो चालक के विरूद्ध धारा 279,337 भादवि, 66/192 एमव्ही एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।