शिवपुरी- पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र के खुड़ा में एक युवती के साथ आरोपी युवक ने छेडख़ानी की घटना को अंजाम दिया और जब युवती ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से भाग गया। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर युवती पुलिस थाना कोतवाली पहुंची और आरोपी के विरूद्ध छेडख़ानी को लेकर शिकायत दर्ज कराई। थाना कोतवाली में फरियादी रूबी पुत्री अमर सिंह अग्रवाल(परिवर्तित नाम)उम्र 15 वर्ष निवासी शिवपुरी ने बताया कि वह प्रतिदिन की भांति रोज अपनी कोचिंग के लिए जा रही थी
जब वह लौटकर घर को निकली की तभी आरोपी अजहर निवासी शिवपुरी ने जल मंदिर रोड़ पर सरिता मेडम के घर के समीप युवती को रोक लिया और बुरी नीयत से उसका हाथ पकड़ा। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने दबाब बनाने का प्रयास किया लेकिन युवती के शोर के आगे वह अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सका और छेडख़ानी की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया।
बाद में युवती पुलिस थाना कोतवाली पहुंची और आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में धारा 354 ताहि 7/8 लैगिंक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधि. के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।