शिवपुरी। शहर के युवा समासेवी जितेन्द्र रघुवंशी (जीतू) को पीपुल्स ऑल इंडिया एण्टी करप्शन एण्ड क्राईम प्रिवेन्शन सोसायटी का प्रदेशाध्यक्ष के रूप में मनोनयन किया गया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश कुमार भारती के द्वारा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल रघुवंशी की अनुशंसा पर यह नियुक्ति की गई और इस विश्वास पर कि जीतू रघुवंशी भ्रष्टाचार मुक्त शासन में अपनी महती भूमिका अदा करेंगें और निचले तबके व अन्य आमजन पर हो रहे बे बुनियाद के अपराधों पर नियंत्रण कर अंकुश लगाने में अहम भूमिका निभाऐंगें।
इस अहम जिम्मेदारी पर संगठन के नव नियुक्त प्रदेशाध्यक्ष जीतू रघुवंशी ने संगठन के रष्ट्रीय पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया है और विश्वास दिलाया है कि वह संगठन हितों को सर्वाेपरि रखते हुए अपने पदीय दायत्वि का निर्वहन करेंगें।
जीतू रघुवंशी के ऑल इंडिया एण्टी करप्शन एण्ड क्राईम प्रिवेन्शन सोसायटी के प्रदेशाध्यक्ष मनोनीत पर उन्हें बधाई देने वालों में अनुज कुमार ओझा दिल्ली, कमल विरक्त इंदौर, देवेश यादव भोपाल, अभिराज गुप्ता भोपाल, प्रशांत शर्मा एड., पवन शर्मा, बंटी जैन, आकाश श्रीवास्तव, हेमंत राठौर, विमल शर्मा,राजू ग्वाल यादव, मणिकांत शर्मा, राजू शर्मा, वीरू चौधरी, नेपाल पाल, विकास दण्डौतिया, नरेन्द्र कुशवाह, सतेन्द्र उपाध्याय, पूनम पुरोहित, नरेश कुशवाह, केदार गोलिया, रजनीकांत ओझा, नितिन बंसल, प्रथम शर्मा, महेन्द्र धाकड़ आदि शामिल है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।