ऑटो पलटा, एक की मौत, एक घायल

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के अमोला थाना क्षेत्र क सिरसौद गांव में एक ऑटो के पलट जाने से ऑटो में सबार एक युवक की मौत हो गई है। जबकि इस घटना में एक युवक घायल हो गया है। जिसे उपचार के लिए जिला चिकित्सायल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार धर्मेन्द्र पुत्र मख्खनलाल शर्मा उम्र 20 वर्ष निवासी सिरसौद बीती रात्रि सिरसौद तिराहे से अपने गांव सिरसौद में ऑटो से जा रहा था। 

तभी सिरसौद गांव के निकट ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया। इस घटना में धर्मेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए परिजन जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां उपचार के दौरान धर्मेन्द्र की मौत हो गई। 

इस घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला चिकित्सालय में जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!