शिवपुरी। शासकीय एसएमएस स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिवपुरी में नदी संरक्षण सप्ताह के दौरान महाविद्यालय की एनसीसी के कैडेट्स को नदियों के संरक्षण के प्रति जागरुक करने के उद्देश्य से एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एसएच कुर्रेशी, सहयोगी एनसीसी अधिकारी ले. गजेन्द्र सक्सेना, लेफ्टि. गुलाब सिंह जाटव, एनएस अधिकारी प्रो. नवलकिशोर एवं लगभग 170 एनसीसी कैडेट्स ने शिरकत की।
इस मौके पर प्राचार्य ने बताया कि नदियां जीवन दायिनी होती है। अत: भावी जीवन के लिए नदियों को सुरक्षित रखने की जिम्मेदारी हम सबकी है। सभी कैडेट्स को लेफ्टि. डॉ. गुलाब सिंह जाटव द्वारा नदियों को साफ रखने की शपथ दिलाई और लेफ्टि. गजेन्द्र सक्सेना द्वारा सभी का आभार ज्ञापित किया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।