शिवपुरी। शहर के सेनेट्री मार्केट में अपना आयाम स्थापित करने बाले श्रीराम पाईप एण्ड सेनेट्री स्टोर ने आज अनंत चौदस के मौके पर अपने प्रतिष्टान के बाहर आने बाले श्रृद्धालुओं के लिए पूडी और सब्जी वितरित कर रहा है। यह कार्यक्रम 6 बजे से निरंतर जारी है और खबर लिखे जाने तक जारी है।
आज शहर में अंनत चौदस के मौके पर श्री जी की विदाई बड़ी धूमधाम से की जाती है। जिसमें शहर का उत्साह देखते ही बनता है। शहर में इस मौके पर चल और अचल झांकीयों लोगों का मन मोहती है। इसमें दूर दरजा गांव से लोग आकर इन झांकीयों का लुप्त उठाते है। इसी के चलते शहर के व्यवसाई अपने अपने तरीके से मुफ्त सेबा करते है।
श्रीराम पाईप एण्ड सेनेट्री के संचालक गिर्राज शर्मा ने बताया है कि आज शहर में उमड़ी श्रृद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए उन्होंने निशुल्क पूडी सब्जी बितरण का निर्णय लिया। जिसमें आए हजारों श्रृद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर श्रीराम पाईप एण्ड सेनेट्री स्टोर के संचालक गिर्राज शर्मा,भूषण शर्मा,ललित मुदगल,रवि शर्मा,टीनू शर्मा,जिम्मी शर्मा,सतेन्द्र उपाध्याय,कुलदीपक मुदगल,आलोक शर्मा,श्रेय शर्मा,अमन,लिटिल,मोनू जैमनी,राकेश ,मोनू ओझा,अंकित उपाध्याय,जुगल किशोर नामदेव,किट्टू राजा सहित पूरा स्टाफ मौजूद रहा।


प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।