जमकर बरसे मेघा, किसानों पर आफत की बारिश, सूखे तालाबों में आया पानी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। देर सही पर शिवपुरी पर आखिरकार इंद्र देवता की मेहरबानी हो गई है। पिछले 48 घंटों से पूरे जिले मे जोरदार बारिश हो रही है। करैरा, पिछोर, खनियाधाना और कोलारस क्षेेत्र में भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। करैरा में महुअर नदी पूर्ण वेग से बह रही है। महुअर और नावली डैम में पानी लबालब भर गया है। ग्रामीण क्षेत्रों से भारी वर्षा के समाचार आ रहे हैं। रन्नौद में बरसात से मकानों में पानी भर आया है और कई मकान पानी में डूब गए हैं। करैरा में सुबह 10 बजे से ही तेज वर्षा का दौर जारी है और समाचार लिखे जाने तक मूसलाधार वर्षा जारी थी। पिछोर और खनियाधाना में पिछले दो दिन से जोरदार वर्षा हो रही है। इस बारिश ने किसानों पर दोहरी मार की है। किसानों की तैयार और कटी पड़ी फसल इस पानी से बरवाद हो गई हैै। 

शिवपुरी जिले में इस बार वर्षा की दृष्टि से हालात काफी गंभीर थे। दो दिन पहले तक शिवपुरी में महज 40 प्रतिशत वर्षा ही हुई थी। शिवपुरी में वर्षा का औसत 816.3 एमएम है जबकि यहां 340 एमएम वर्षा ही रिकॉर्ड हुई थी। अपर्याप्त वर्षा से किसानों के चेहरे कुम्हलाए हुए थे। वहीं पेयजल संकट की आशंका से नागरिक भयभीत बने हुए थे, लेकिन 20 सितंबर से पूरे जिले में एक साथ वर्षा का दौर शुरू हुआ। शहर में तो रिमझिम बरसात हुई, लेेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में कभी तेज तो कभी धीमी गति से पानी बरसता रहा। शिवपुरी में कल सुबह 4 बजे से प्रारंभ हुई बरसात पूरे दिन भर जारी रही। रात में भी बर्षा का क्रम बना रहा तथा आज सुबह  से भी शिवपुरी में बरसात हो रही है। वर्षा होने से दो दिन से सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए हैं। 

झमाझम हुई मूसलाधार बारिश एक दिन में भरे पिछोर के तीनों तालाब
पिछोर। पिछोर स्थित मोतीसागर तालाब, नागदा तालाब एवं फूटीबार तालाब पिछोर इतिहास में जहां पर लगभग ध्यान जाता है कि तीनों तालाब एक दिन की बारिश में भरे हों यह आज तक नहीं हुआ। लेकिन कल की झमाझम एवं मूसलाधार बारिश ने एक दिन में ही तीनों तालाबों को लबालब कर दिया। कल तक पिछोर नगर पालिका की स्थिति यह थी कि पिछोर को पीने का पानी मात्र तीन माह का ही शेष बचा था, लेकिन एक दिन की बारिश ने इतना पानी कर दिया। इस पर नगर पालिका का कहना है कि दो वर्ष तक प्रतिदिन पानी दे सकते हैं। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!