पुलिस हवलदार परमजीत को दो चैक बाउंस के मामले में 1-1 साल की जेल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। आज शिवपुरी जेएमएफसी न्यायाधीश अभिषेक सक्सेना के कोर्ट ने दो चैक बांउस के मामले में आरोपी पुलिस हवलदार को कोर्ट ने आरोपी मानते हुए एक-एक वर्ष का सश्रम कारावास और एक लाख दस हजार रूपए और 50 हजार रूपए का प्रतिकर देने का फैसला सुनाया है। उक्त आरोपी हवलदार परमजीत सिंह संधु पुलिस लाईन में ड्रायवर के पद पर पदस्थ है। जो पिछले 6 माह से छुट्टी पर चल रहा है। 

अभियोजन की कहानी के अनुसार अभियुक्त परमजीत सिंह पुत्र मीरसिंह संधु पुलिस हवलदार निवासी छत्री रोड शिवपुरी ने परिवादी घनश्याम सिंह गुर्जर पुत्र करनसिंह गुर्जर निवासी ग्राम बरेठ जिला शिवपुरी से एक लाख रुपए उधार लिए थे जिसे दो माह में वापस करने का वायदा किया था और अभियुक्त ने उक्त उधार ली गई राशि के ऐवज में परिवादी को एक चैक 70 हजार रुपए का भारतीय स्टेट बैंक शिवपुरी का एवं एक चैक बैंक ऑफ बडौदा शाखा शिवपुरी का 30 हजार रुपए का भुगतान हेतु दिए थे। 

परिवादी ने चैक में निर्धारित दिनांक के बाद भुगतान हेतु अपना खाते भारतीय स्टेट बैंक शिवपुरी में प्रस्तुत किए तो आरोपी के उक्त दोनों चैक बाउंस हो गए इसके बाद परिवादी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से उक्त दोनों चैकों की राशि के लिए मांग पत्र भेजे गए। मांगपत्र मिलने के पश्चात भी आरोपी ने परिवादी को उक्त दोनों चैकों की राशि अदा नहीं की। 

इसके बाद परिवादी ने अभियुक्त द्वारा लिए गए रुपए को प्राप्त करने के लिए धारा 138 परक्राम्य लिखित अधिनियम के अंतर्गत दो अलग-अलग परिवाद पत्र प्रस्तुत किए। उक्त दोनों प्रकरणों में साक्ष्य विवेचना उपरांत माननीय अभिषेक सक्सेना जेएमएफसी न्यायालय शिवपुरी द्वारा आरोपी को उक्त दोनों केसों में अलग-अलग एक-एक वर्ष का कारावास व 1 लाख 10 हजार रुपए एवं 50 हजार रुपए प्रतिकर देने हेतु आदेश पारित किया। प्रतिकर न देने की स्थिति में 6-6 माह के अतिरिक्त कारावास से दंडित किया। उक्त दोनों प्रकरणों में परिवादी को घनश्याम की ओर से अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह यादव ने पैरवी की है। 

इनका कहना है-
उक्त हवलदार पुलिस लाईन में ड्रायवर के पद पर पदस्थ है। जो कि पिछले छ: माह से डायविटीज के चलते छुट्टी पर है। इस पर कोई केश तो चल रहे है यह जानकारी मिली है। अब जब सजा बुली है तो अपील का समय भी मिला होगा। अपील के बाद जब कोर्ट से सजा का प्रतिवेदन आएगा। अपने आप ही बर्खास्त हो जाएगा। 
सुनील कुमार पाण्डे,पुलिस अधीक्षक शिवपुरी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!