बदरवास। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र के बदरवास और लुकवासा के बीच लगभग 15 किमी दूर तक आज सुबह 6 वजे से जाम लगा हुआ है। सबसे बड़ी बात की 15 किमी दूर तक लगे इस लंबे जाम लग जाने के बाद भी प्रशासन पूरे 7 घण्टे बाद मौके पर पहुंचा। तब जाकर कही जाम खुल पाया। जानकारी के अनुसार आज सुबह लगभग 6 बजे बूढ़ा डोगर के पास हाईवे निर्माण के दौरान बन रहे फ्लाई ऑवर पर पानी भर जाने से इस पानी में एक ट्रक फंस गया। ट्रक के फसते ही हाईवे जाम हो गया। जिसके चलते दोनों और वाहनों की लंबी लंबी लाईन लग गई।
इस जाम से आबागमन पूरी तरह से ठप्प हो गया। यात्री और मासूम इस जाम में फंस गए। मासूम जो घर से स्कूल की कहकर निकले थे जाम में फंसेे रहे। इस दौरान सबसे बड़ी लापरवाही प्रशासन की सामने आई जहां दोनों और 6 बजे से लगे इस जाम को हटवाने प्रशासन नहीं पहुंचा।
दोपहर लगभग 1बजे बदरवास और लुकवासा चौकी की पुलिस मौके पर पहुंची और इस जाम को हटवाने के प्रयास में जुटी हुई है। खबर लिखे जाने तक जाम धीरे-धीरे सुचारू हो पा रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।