जिले में जूतों की माला पहनाने की परंपरा जारी, आज फिर 3 आदिवासियों को पहनाई, देखे VIDEO

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग में पुलिस की नि:सक्रियता कहे या फिर पुलिस का सरंक्षण। शराब बंदी के चलते आज फिर शराब पीने पर एक की गांव में तीन लोगों को शराब पीने पर जुर्माना न दे पाने के चलते जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में बेज्जत कर घुमाया गया। यह मामला पुन: कोलारस अनुविभाग में हुआ तीसरा मामला है। इससे पहले भी दो गांव में शराब पीने पर जुर्माना के तौर पर गांव के दबंगों द्वारा आदिवासीयों के साथ अमानवीय घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। लगातार हो रहे कृत्य के लिए कही न कही पुलिस जिम्मेदार है। 

पुलिस इन मामलों में कोई कार्यवाही नहीं कर रही है जिसके चलते उक्त दबगों के होसले बुलंद हो गए है और आए दिन इस तरह की घटनाओं का अजांम दे रहे है। आज जो मामला सामने आया है वह ग्राम सुनाज का है जहां गांव के तीन आदिवासी युवक गांव में शराब बंदी के बाद शराब पीकर आ गए।
इन तीनों आदिवासीयों पर शराब पीकर आने पर पंचायत ने 11 -11 हजार रूपए का जुर्माना देने के फैसला सुनाया। इस फैसले पर तीनों आदिवासी युवक जुर्माना नहीं दे पाए। जिस पर पंचायत ने जूतों की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया। लगातार इस तरह मानव अधिकारों का हनन कर सार्वजनिक तौर पर बैज्जति करने के मामले में पुलिस के मूक बने रहने से इनके हॉसले बुलंद हेो गए है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!