बड़ी खबर: नदी में फंसे 19 लोग, रेस्क्यू कर निकाला, देखे वीडियो

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस अनुविभाग के रन्नौद थाना क्षेत्र के मुटरैरी नदी में बीती रात्रि एक ही परिवार के 19 लोग तेज नदी के वहाब में फंस गए। इस बात की सूचना परिवार के मुखिया ने रन्नौद थाना प्रभारी को दी। जहां रन्नौद थाना प्रभारी ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एसपी सुनील कुमार पाण्डे को बताया। एसपी सुनील कुमार पाण्डे ने तत्काल इस मामले की सूचना होमगार्ड की रेस्क्यू टीम को दी। शिवपुरी से पहुंची रेस्क्यू टीम और रन्नौद थाने की पुलिस ने रेस्क्यू कर लगभग 2 घण्टे की कड़ी मसक्कत के बाद नदी में फंसे 19 लोगो को सकुशल बाहर निकाल लिया। 

जानकारी के अनुसार रन्नौद मायापुर मार्ग पर मुटरैरी नदी में बीते 36 घंटों से लगातार हो रही बारिश से नदी पूरे उफान पर आ गई। जिससे इस मार्ग पर लगभग 5 फिट पानी आ गया। इस पानी ने अपनी चपेट में भगवत कुशवाह के घर को ले लिया। जिससे घर में भी लगभग 5 फिट पानी आ गया। इस पानी से भगवत कुशवाह का घर टापू बन गया और घर में रहने बाले एक ही परिवार के 19 लोग इसमें फंस गए। सभी लोग नाले के पानी से बचने के लिए छत पर चले गए। 

रात भर छत पर गुजारने के बाद भगवत ने उक्त घटनाक्रम की सूचना फोन के माध्यम से रन्नौद थाना प्रभारी को दी। जिसपर रन्नौद थाने की टीम ने होमगार्ड की टीम के साथ रेस्क्यू कर उक्त 19 लोगो को सकुशल निकाला।
इस घटना में पानी में फंसे भगवत कुशवाह, प्रकाश कुशवाह, हरीराम कुशवाह कमलेश कुशवाह, अमरसिंह कुशवाह, नथियाबाई कुशवाह, सुखबती कुशवाह, वर्षा कुशवाह, विमला कुशवाह, धनिया कुशवाह, छोटू कुशवाह, राधिका कुशवाह, गगन कुशवाह, कमलेश, कप्तान , कान्हा,प्रयांस, द्रोपति कुशवाह सहित सभी लोगो को सकुशल निकाल लिया है। 

इन्हें सुरक्षित निकालने में रन्नौद थाना प्रभारी रामेन्द्र सिंह चौहान, राजेन्द्र सिंह, बृजमोहन सेगर, सरदार सिंह प्रकाश बघेल, रघुवीर सिंह सुरेश शर्मा,रामचित्र तथा आपदा प्रवंधन टीम में नत्थूराम केवट, मुकेश केवट, अल्लू खां धमेन्द्र मांझी, अमित केवट, बंटी चिड़ार, बृजलाल केबट, नंदू विश्चकर्मा की सराहनीय भूमिका रही।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!