स्कूली वाहनों पर सीजेएम ने की कार्यवाही, भरे मिले क्षमता से अधिक बच्चे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन के अनुसार आज सीजेएम एसके गुप्ता द्वारा पोहरी रोड पर वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान 20 वाहनों की चैकिंग की गई जिनमें से एकता हाईस्कूल एवं मदर टेरेसा स्कूल के वाहनों पर कार्यवाही की गई। दोनों स्कूलों के वाहनों में परमिट की शर्तों का उल्लंघन करते हुए क्षमता से अधिक बच्चे भरे हुए पाए गए। इस मौके पर यातायात थाना प्रभारी धर्मसिंह सिंह कुशवाह सहित उनकी टीम उपस्थित थी। 

जानकारी के अनुसार आज सीजेएम एसके गुप्ता द्वारा पोहरी रोड पर वाहनों की चैकिंग की गई। इस दौरान उन्होंने 20 वाहनों को चैक किया जिनमें से 18 वाहनों को सही पाया गया, जबकि एकता हाईस्कूल एवं मदर टेरेसा स्कूल के वाहनों में क्षमता से अधिक बच्चे भरे हुए पाए गए। दोनों वाहनों को जब्त कर यातायात थाना पर रखवाया गया, जिन्हें सीजेएम न्यायालय में पेश किया जाएगा। 

इस मौके पर यातायात थाना धर्मसिंह कुशवाह भी मौजूद रहे। इससे पूर्व यातायात प्रभारी द्वारा 3 ऑटो एवं 2 मिनी बसों पर कार्यवाही की गई। पांचों वाहनों में क्षमता से अधिक स्कूली बच्चे भरे हुए थे। इन वाहनों को यातायात प्रभारी द्वारा परिवहन कार्यालय भेजा गया। श्री कुशवाह ने बताया कि जप्तशुदा वाहनों के चालकों के लायसेंसों की जब्ती की भी कार्यवाही की जाएगी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!