काली माई मंदिर दर्शन करने गई महिला की चैन उड़ाई

शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले काली माता मंदिर पर आज सुबह दर्शन करने गई एक महिला की अज्ञात चोरों ने गले से दो तौले की सोने की चैन चुरा ली। इस बात की जानकारी फरियादी महिला ने देहात थाने में दर्ज करा दी है।

जानकारी के अनुसार अंगूरी देवी गोयल पत्नि रामस्वरूप गोयल उम्र 65 निवासी पुरानी शिवपुरी आज सुबह 9 बजे के लगभग काली माता मंदिर पर दर्शन करने गई हुई थी। वहां पर माँ काली की महाआरती के दौरान मंदिर पर सैकड़ों की संख्या में महिला एवं पुरूष उपस्थित थे। 

आरती के समय ही किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा अंगूरी देवी की चैन उड़ा दी गई। उक्त तथ्य की जानकारी महिला को आरती के उपरांत लगी। जिसकी शिकायत तत्काल देहात थाने में दर्ज कराई पुलिस प्रकरण संज्ञान में ले लिया है।