यशोधरा राजे के कार्यक्रम में तिरंगे का अपमान, प्राचार्या निलंबित, अधीक्षक को हटाने के आदेश

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया ने आज ग्राम ठर्रा में लगभग 20 लाख की लागत से शासकीय अनुसूचित जाति जूनियर बालक छात्रावास में अतिरिक्त भवन का लोकापर्ण किया। इस दौरान उन्होंने ठर्रा में निर्मित हाई स्कूल भवन का निरीक्षण कर निर्माण एजेंसी पीआईयू को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने जनभागीदारी योजना के तहत 5 लाख 27 हजार की लागत से निर्मित रपटा का भूमिपूजन किया। श्रीमती सिंधिया ने हाई स्कूल की प्राचार्य श्रीमती अंजना मिश्रा को अपने कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित वहीं अनुसूचित जाति प्रीमैट्रिक बालक छात्रावास अधीक्षक राजेंद्र महादुले पर गाज गिरी है।

खेल मंत्री श्रीमती सिंधिया ने छात्रावास अवलोकन के दौरान आदिम जाति कल्याण विभाग के अधिकारी को निर्देश दिए कि बिजली, पानी की समूचित व्यवस्था हो, बिजली आपूर्ति में किसी प्रकार का व्यावधान न हो, इसके लिए ट्रांसफार्मर लगाने की कार्यवाही भी सुनिश्चित कराए। उन्होंने छात्र-छात्राओं से सीधा संवाद करते हुए खेल गतिविधियों की जानकारी ली और शिक्षकों को निर्देश दिए कि बच्चों को खो-खो, कबड्डी, बोलीवॉल जैसे खेलों हेतु प्रोत्साहित करें। 

साथ ही सभी छात्रावासों में प्रात: 6 बजे से योग की कक्षाए भी संचालित की जाए। इस कार्य में योग के शिक्षक एवं पीटीआई भी पूर्ण सहयोग दें। उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में खेल गतिविधियों को बढावा देने हेतु प्रत्येक गांव में खेल मैदान हेतु भूमि सुरक्षित की गई है, जिससे खेल मैदानों का निर्माण किया जा सके। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते हुए अधिकारियों को निराकरण के निर्देश दिए। इस दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रहलाद भारती, जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती नीतू माथुर सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!