शिवपुरी। विगत रात्रि पिछोर के नयापुरा चौराहे पर शराब से भरे पिकअप वाहन को पकडऩे वाली पुलिस टीम पर वाहन में बैठे आरोपियों ने पथराव कर दिया जिससे एक आरक्षक घायल हो गया था। इस मामले में पुलिस ने फरार तीनों आरोपी कीरत पाल, इंदर पाल और रामसिंह लोधी के खिलाफ भादवि की धारा 353, 332, 34 के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है।
विदित हो कि 18 सितंबर की रात्रि पिछोर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर से पिकअप वाहन में 5 लाख 17 हजार रूपए कीमत की अवैध शराब पकड़ी थी, लेकिन वाहन में बैठे तीन आरोपी पुलिस पर पथराव कर वहां से भाग गए थे।
इस दौरान पुलिस टीम में शामिल आरक्षक दीपचंद जाटव घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया था। जहां पुलिस ने कल तीनों आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।