माता मंदिर में घुसे चोरों ने मां की प्रतिमा की खंडित, मुखौटा सहित आभूषण चुराए

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। करैरा कस्बे में स्थित मोदी वाला परिवार की कुलदेवी के मंदिर में रात्रि में अज्ञात चोर घुस गए। जहां चोरों ने चांदी से निर्मित मां का मुखौटा और उनके चरणों को प्रतिमा से निकाल लिया। जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। चोरों ने इसके बाद मंदिर में रखे चांदी के बर्तन और आभूषण भी चोर कर लिए। चोरी की सूचना आज सुबह पूजा करने आए मंदिर के मालिक राजेंद्र गोयल को लगी। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार राजेंद्र गोयल मोदी वाले का परिवार कस्बे में निवासरत जहां उन्होंने उनकी कुलदेवी का मंदिर स्थित है। जो बहुत ही प्राचीन है। शाम करीब 7 बजे मां की आरती के बाद प्रतिदिन की तरह पट बंद कर मंदिर के पुजारी चले गए। इसी दौरान रात्रि में कोई अज्ञात चोर मंदिर में घुस आया और उसने मां की प्रतिमा के चेहरे पर लगे चांदी के मुखौटे को उखाड़ लिया और वहीं उनके चांदी के चरण भी चोरों ने उखाड़ लिए। 

जिससे प्रतिमा खंडित हो गई। चोरों ने वहां रखे चांदी के तीन छत्र, एक चांदी का लोटा, दो प्लेटें, तीन ग्लास, दो कटौरी, एक चम्मच और दान पेटी जो पिछले दस माह से नहीं खोली गई थी। जिसे चोर चोरी करके ले गए। आज सुबह जब श्री गोयल मंदिर के पट खोलने के लिए गए तो उन्हें वहां के ताले टूटे मिले और माता की प्रतिमा खंडित थी। जिसकी सूचना उन्होंने तुरंत ही पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!