बैंक में फर्जी तरीके से दो बार निकाल लिए रूपए, तीसरी बार में बैंक कर्मचारिओं ने दबौचा

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के झांसी तिराहे पर स्थित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की शाखा में आज सुबह फर्जी खातेदार इरफान खान निवासी गणेश गली बनकर २५ हजार रूपए अनिल यादव के खाते से निकालने पहुंचा। जिसे बैंक के स्टाफ ने पकड़ लिया। इसके पहले भी वह श्री यादव के खाते से १० और ५ हजार कुल १५ हजार रूपए निकाल चुका था इस कारण खातेदार की शिकायत पर बैंक प्रबंधन सतर्क था। 

पकड़े गए युवक ने भागने की कोशिश की। जिससे बैंक में लगा कांच टूट गया। इसकी सूचना तुरंत ही बैंककर्मियों ने पुलिसकर्मियों को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को पकडक़र थाने ले आई जहां उससे पूछताछ की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार दिल्ली में रहने वाले अनिल यादव और उसके पिता स्व. राजाराम यादव का संयुक्त खाता सहकारी बैंक में स्थित है। जिसका खाता नम्बर १७२०००२०८६८५ है जिसकी पासबुक कुछ माह पहले गुम हो गई थी। इसी बीच उसके खाते से एक बार १० हजार रूपए और एक बार ५ हजार रूपए आहरित हो गए। 
जिसकी शिकायत अनिल ने १५ दिन पूर्व बैंक में की थी। इसके बाद से ही बैंक स्टाफ सतर्क हो गया था और आज सुबह गणेश गली में रहने वाला इरफान खान नामक युवक बैंक में पासबुक लेकर पहुंचा जहां उसने २५ हजार रूपए की स्लिप भरकर कैशियर को दी जिस पर कैशियार कमल चिड़ार को उस पर शक हुआ और उसने गार्ड को इशारा कर दिया। तभी इरफान को बैंक स्टाफ ने दबोच लिया, लेकिन इसके बाद भी युवक ने भागने का प्रयास किया और बैंक के कांच को तोड़ दिया। फिर भी वह भाग नहीं पाया। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची जहां इरफान को पकडक़र थाने ले आई। 

मंदिर के पुजारी के पुत्र के कहने पर निकाले रूपए : इरफान
फर्जी खातेदार बनकर बैंक से रूपए निकालने वाले इरफान ने पुलिस को बताया कि खेड़ापति मंदिर के पुजारी लक्ष्मण त्यागी के पुत्र मोहित त्यागी ने उसे पासबुक और खाते से संंबंधित अन्य कागजात उपलब्ध कराए थे और उसी के कहने पर उसने खाते से रूपए निकाले हैं। पुलिस ने इरफान द्वारा मोहित त्यागी की संलिप्तता की जानकारी देने के बाद मोहित को भी थाने में बैठा लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!