सहाब! बायपास से रेलवे स्टेशन वाले मार्ग पर अतिक्रमण कर खोदी नींव

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर में भू माफियाओं को प्रशासन का कितना खुला संरक्षण प्राप्त है जिसके समय-समय पर उदाहरण देखने को मिलते हैं। ऐसा ही एक उदाहरण होटल पीएस के पास बायपास रोड़ से रेलवे स्टेशन को जाने वाले रोड़ पर अतिक्रमण कर उसे अवरूद्ध कर दिया है। जिसकी शिकायत कॉलोनी वालों ने जिलाधीश, तहसीलदार, नगर पालिका एवं पुलिस कोतवाली में लिखित में दर्ज करा दी गई। 

लेकिन रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने  की हिम्मत नहीं जुटाई नतीजा कॉलोनी एवं रेलवे स्टेशन आने जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वालों ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि मार्ग से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उन्हें आंदोलन करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। 

न्यू शिव कॉलोनी एवं रेलवे कॉलोनी ने निवासियों ने जनसुनवाई में जिलाधीश, तहसीलदार, नगर पालिका के स्वास्थ्य अधिकारी एवं पुलिस को दिए गए शिकायती आवेदन में लिखा है कि पोहरी वायपास रोड़ से होटल पीएस की दीवाल के बगल से न्यू शिवकॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, मुदगल कॉलोनी से होते हुए रेलवे स्टेशन तक जाने वाले मार्ग पर गत रविवार को बायपास के पास एक प्लॉट मालिक ने यह कहते हुए रोड़ पर नीव खुदवा दी गई कि यहां तक मेरा प्लाट हैं। 

नींव खुदवाने से लगभग 20-25 फिट का मार्ग महज मौके पर 10 फिट का ही रह गया है। 10 फिट के मार्ग पर ही होटल संचालक का विद्युत ट्रांसफार्मर रखे होने के कारण मार्ग पूरी तरह अवरूद्ध हो गया है। मार्ग अवरूद्ध होने से कॉलोनी में अंदर आने जाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कॉलोनी वालों ने प्रशासन को दिए गए शिकायती पत्र पर से किसी ने मार्ग पर नीव खोदने बाले व्यक्ति के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं की और न ही मौके पर पहुंचकर मार्ग को दवाने के लिए कौन दोषी है जिसकी पड़ताल नहीं की। नतीजा लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। चेतावनी देते हुए कहा कि यदि शीघ्र रास्ते से अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो उन्हें मजबूरन चक्का जाम, धरना आंदोलन करने को मजबूर होना पड़ेगा जिसकी जिम्मेदारी जिला प्रशासन व नपा प्रशासन की होगी।

दोषियों के खिलाफ एफआईआर करायेंगे एई शर्मा
नगर पालिका के एई आरडी शर्मा ने कहा कि लोगों ने शिकायत की है शिकायत के बाद मौके पर पहुंचकर जांच करा ली गई है। अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही करेंगे तथा संबंधित के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई जाएगी
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!