शिवपुरी। पोहरी क्षेत्र के ग्राम जाखनौर में विगत रात्रि घर में सो रही एक ढाई माह की मासूम बच्ची को सांप ने काट खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम जाखनौर में रहने वाली संतोष पुत्र कैरीसिंह मोगिया की पत्नि पूजा और उसकी ढाई माह की मासूम बच्ची लक्ष्मी विगत 11 सितंबर की रात्रि झोंपड़ी में सो रही थी।
उसी समय एक सांप वहां आ गया जिसने मासूम को डस लिया तो मासूम रोने लगी तो मां जागी तो उसने देखा कि एक सांप वहां बैठा हुआ था। तुरंत ही उसने सांप को वहां से भगाया और बच्ची की हालत देखी तो उसकी सांस बंद हो गई तो फिर भी वह उसे स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंची। जहां डाक्टरों ने परीक्षण के बाद मौत की पुष्टि कर दी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।