लकड़ी से भरे ट्रेक्टर-ट्रॉली सहित दो दबौचे

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली पुलिस ने आज सुबह लकड़ी से भरे एक ट्रेक्टर-ट्रॉली पकड़ी। जिसमें बैठे दो युवकों को कोतवाली में पूछताछ के लिए बैठाया गया है। बताया जाता है कि पकड़े गए युवक ऐंचवाड़ा से लकडिय़ां भरकर शिवपुरी में किसी सुनील ओझा ठर्रा वाले के यहां सप्लाई करने जा रहे थे। फिलहाल पुलिस पकड़े गए दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है कि उक्त लकडिय़ां वह अवैध रूप से ला रहे थे या फिर उनके पास वैधता के कोई कागजात मौजूद हैं या नहीं। 

जानकारी के अनुसार सुबह पुलिस ने विजय पुत्र रतिया कोरी निवासी लालमाटी और अन्ना पुत्र सन्नू ओझा निवासी नया बस स्टेण्ड शिवपुरी को ट्रेक्टर-ट्रॉली के साथ पकड़ लिया। उक्त दोनों युवक ट्रेक्टर-ट्रॉली में पेड़ों की मोटी-मोटी लकडिय़ां भरे हुए थे। 

पकड़े गए दोनों युवकों ने बताया कि वह लकडिय़ां ऐंचवाड़ा से भरकर शिवपुरी में रहने वाले सुनील ओझा ठर्रा वालों के यहां ले जा रहे थे। हालांकि उक्त दोनों युवक लकड़ियों की वैधता के कागजात पुलिस के समक्ष पेश नहीं कर सके। इस कारण पुलिस ने कोतवाली में बैठा लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!