अज्ञात हमलावरों ने रात के अंधेरे में युवक को कूट दिया

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एबी रोड़ नौहरीकलां में एक युवक को रात के अंधेरे में तीन अज्ञात लोगों ने धुन दिया। फरियादी को यह पता ही नहीं चल सका जिन लोगों ने उसके साथ विवाद कर मारपीट की वह कौन थे और क्यों उस पर हमला किया गया, हमले में घायल युवक के फरियादी भाई ने इस मामले में पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है। 

थाना कोतवाली में फरियादी राजाराम पुत्र परसादी लाल शिवहरे उम्र 60 वर्ष निवासी कत्थामिल के सामने एबी रोड़ शिवपुरी ने बताया कि बीती रात्रि को उसका भाई रामजी लाल शिवहरे उम्र 40 वर्ष अपने किसी काम से बाहर गया हुआ था जब रात 11:45 बजे वह अपने घर लौट रहा था कि तभी किन्हीं अज्ञात तीन हमलावरों ने रामजी लाल का रास्ता रोका और उससे विवाद किया बाद में तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी व रात के अंधेरे का फायदा उठाकर भाग खड़े हुए। 

अंधेरा होने के कारण रामजी लाल उन हमलावरों को पहचान भी नहीं सका और जब घर पहुंचा तो बड़े भाई को पूरा किस्सा कह सुनाया। इस परिजन रात को ही पुलिस थाना कोतवाली पहुंचे और अज्ञात तीन हमलावरों पर धारा 341,294,323,34 के तहत मामला पंजीबद्ध करा दिया। फरियादी इस असमंजस में है कि जिन आरोपियों ने उस पर हमला किया वह कौन थे और क्यों उसके साथ यह घटना घटी, फिलहाल पुलिस भी मामले की विवेचना कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!