धनिया लेकर जा रहा पिकअप पलटा,7 घायल

NEWS ROOM
0
बैराड़। जिले के गोवर्धन थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा के पास धनिया से भरा एक पिकअप पलट गया। जिससे पिकअप में सवार सात लोग घायल हो गए। इस हादसे में एक युवक की गंभीर हालात बताई गई है। जिसे उपचार के लिए ग्वालियर रैफर कर दिया है। पुलिस मामले की जांच मेंं जुट गई है। 

जानकारी के अनुसार मोहनलाल कुशवाह अपने 6 अन्य साथियों के साथ धनिया बेचने बैराड़ से ग्वालियर जा रहा था। तभी गणेशखेड़ा के पास पिकअप अनियत्रित होकर पलट गई। इस घटना में पिकअप में सवार ज्ञानी कुशवाह, रघुवीर कुशवाह, बुद्धु कुशवाह, फैर सिंह कुशवाह, मोहनलाल कुशवाह, शिशुपाल निवासी बैराड़ घायल हो गए है। 

इस हादसे में मोहनलाल को गंभीर चोट आई है। सभी घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!