शिवपुरी। फिजीकल थाना क्षेत्र में एक अधेड़ महिला को उस समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जब वह अपने घर की ओर जा रही था। घर पहुंचने से पूर्व ही वह दुर्घटना का शिकार हो गयी जिस पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध शिकायत पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।
थाना फिजीकल में फरियादी हजारा बेगम पत्नि स्व.लतीफ खान उम्र 60 वर्ष निवासी पुरानी शिवपुरी ने बताया कि वह अपने किसी परिजन से मिलने के लिए फिजीकल थाना क्षेत्र के सईसपुरा में गई हुई थी जब लौटकर वह अपने घर की ओर जा रही थी कि तभी उसे मध्यांचल ग्रामीण बैंक के सामने फिजीकल रोड़ पर अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और वह दुर्घटना को अंजाम देकर वहां से भाग गया।
अपनी अधेड़ उम्र झेल रही महिला के टक्कर में दुर्घटनाग्रस्त होने पर वहां मजमा लग गया और बाद में महिला को प्राथमिक उपचार देने के बाद थाना फिजीकल ले जाया गया। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध धारा 279,337 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।