शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली में एक युवक की तीन आरोपियों ने इसलिए पिटाई कर दी क्योंकि वह किसी और के विवाद को निबटाने आए थे लेकिन फरियादी ने अपनी ओर ऊंगली उठी देखी तो वह उठ खड़ा हुआ और आरोपियों ने समझा यही वह युवक है जिसके साथ उनका विवाद हुआ था इस गलत फहमी के चक्कर में फरियादी युवक के साथ तीन आरोपियों ने मिलकर मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना कोतवाली में फरियादी राहुल पुत्र रामेश्वर धाकड़ उम्र 15 वर्ष निवासी हाथी खाना शिवपुरी ने बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा हुआ था। इसी बीच तीन युवक उससे कुछ दूरी पर आए और बार-बार कुछ इशारा कर रहे थे इस पर तीनों आरोपियों उमेश शर्मा, विकास चौहान, लल्ला निवासी हाथीखाना को शक हुआ कि जिनके साथ उनका विवाद था वह फरियादी राहुल था और राहुल ने भी आरोपियों की ऊंगली के इशारे को समझकर उनसे दूर होने का कहा, इस पर विवाद हो गया और बाद में तीनों युवकों ने मिलकर राहुल के साथ विवाद कर गाली-गलौज की और मारपीट कर दी बाद में जान से मारने की धमकी देकर तीनों आरोपी वहां से भाग गए।
अपने साथ हुई मारपीट को लेकर राहुल ने परिजनों को बताया और वह परिजनों के साथ पुलिस थाना केातवाली पहुंचा। यहां पुलिस ने राहुल की शिकायत पर तीनों आरोपियों के विरूद्ध धारा 294,323,427,506,34 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।