थाना फिजीकल में फरियादी राजू पुत्र बाबूलाल सेन उम्र 27 वर्ष निवासी झींगुरा मोहल्ला ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर की ओर जा रहा था जब वह राधे हेयर सैलून बाबू क्वार्टर रोड़ से गुजर रहा था कि तभी उसे आरोपी सुरेन्द्र प्रजापति निवासी कुम्हार मोहल्ला मिल गया।
जिसने बीच में राजू का रास्ता रोका और जबरन उससे शराब पीने के लिए अवैध रूप से पैसों की मांग की, जब राजू ने पैसे नहीं दिए तो सुरेन्द्र ने रास्ते में ही उसके साथ विवाद कर गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी और जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया, वहीं जाते-जाते आरोपी सुरेन्द्र ने फरियादी राजू की दुकान में तोडफ़ोड़ भी कर दी। अपने साथ हुए इस घटनाक्रम को लेकर फरियादी राजू पुलिस थाना फिजीकल पहुंचा और आरोपी सुरेन्द्र प्रजापति के विरूद्ध धारा 327,323,294,506,427 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।