शिवपुरी। जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा कस्बे में एक नाबालिग किशोरी अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इस बात की शिकायत युवती के परिजनों ने पुलिस थाना दिनारा में की। जहां पुलिस ने युवती के परिजनों की रिपोर्ट पर आरोपी प्रेमी के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। यह मामला युवती के नाबालिग होने के चलते सुप्रीम कोर्ट की गाईडलाईन के अनुसार किया गया है।
थाना दिनारा में फरियादी रामेश्वर सिंह पुत्र अमर सिंह राय (परिवर्तित नाम)ने शिकायत दर्ज कराई कि उसकी 17वर्षीय पुत्री आरती को बीते दो दिन पूर्व से कोई पता नहीं चल रहा है। फरियादी के अनुसार 9 सितम्बर की रात को उसकी बेटी आरती परिजनों के साथ घर में हुई थी लेकिन अलसुबह 4 बजे जब परिजनों की नींद खुली तो वह गायब थी।
काफी खोजबीन की लेकिन कहीं कोई पता नहीं चला। बाद में परिजनों को किसी ने बताया कि उनकी पुत्री आरती को आरोपी गोटू लोधी निवासी वेहरिया के साथ देखा गया है। इस पर परिजन पुलिस थाना दिनारा पहुंचे और अपनी गायब पुत्री को लेकर आरोपी गोटू लोधी के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई कि उसकी पुत्री को आरोपी बातों में बहला फुसलाकर अपने साथ भगा ले गया है। पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध धारा 363,366 ताहि 3/4 पास्को एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।