शिवपुरी। थाना पोहरी क्षेत्र में एक युवक बुलेरो वाहन की टक्कर से घायल हो गया और इस दुर्घटना के बाद वह पुलिस थाना पहुंचा जहां उसने आरोपी बुलेरो चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध करा दिया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है।
थाना पोहरी में फरियादी शिवराज धाकड़ पुत्र भरोसाराम उम्र 26 वर्ष निवासी मालवर्वे ने शिकायत दर्ज कराई कि वह अपने घर की ओर जा रहा था जब वह ग्राम मालवर्वे में रामलखन धाकड़ के समीप से मुड़ा कि तभी उसे आरोपी बुलेरो वाहन क्रं.एमपी 31 बीए 0266 के चालक ने वाहन को तेजी व लापरवाही से चलाते हुए शिवराज में टक्कर मार दी।
घटना को अंजाम देकर वह वहां से भाग गया। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर शिवराज पुलिस थाना पोहरी पहुंचा जहां आरोपी बुलेरो चालक के विरूद्ध शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने धारा 279,337 के तहत बुलेरो चालक के विरूद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर मामला विवेचना में ले लिया है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।