शिवपुरी। आज जनसुनवाई में कलेक्टर के पास पहुंची एक महिला ने फिजीकल थाना पुलिस पर कार्यवाही ना करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि उसके पड़ौस में रहने वाली आरोपी उसकी बेटियों को गंदी नजरों से देखते हैं और घर से बाहर निकलने पर उनके साथ अशलील फब्तियां कसकर प्रताडि़त करते है। इस बात की शिकायत फिजीकल थाने में भी की है परन्तु आज तक पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की है।
जानकारी के अनुसार आज 5 सितम्बर को महिला संगीता (परिवर्तित नाम) ने जनसुनवाई के माध्यम से कलेक्टर को शिकायत की कि वह बालाजी स्टोन के पीछे शांतिनगर में निवास करती है उसे पड़ौस में रहने वाले सुरेश शाक्य, अशोक शाक्य, ताराचंद प्रजापति, गोपाल शाक्य, महेश शाक्य, आकाश शाक्य, सागर शाक्य, अनिल प्रजापति, अनिल शाक्य, मदन शाक्य, भूपेन्द्र व छोटे शाक्य आए दिन परिवार के सदस्यों को परेशान करते है।
महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उक्त आरोपीगण आए दिन मेरी दोनों पुत्रियों को देखकर अशलील इशारे करते है, घर से बाहर निकलने पर छेड़छाड़ व फब्तियां कसते है। जब इसकी शिकायत फिजीकल थाना में की गई तो पुलिस द्वारा आज दिनांक तक कोई कार्यवाही नहीं हुई जिससे उक्त लोगों के हौंसले बुलंद है। महिला ने कलेक्टर को शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है और दोषियों के विरूद्ध कार्यवाही कर उचित कार्यवाही की मांग की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।