लुकवासा। लुकवासा कस्बे में बीते रोज पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी के साथ गाली गलौज और पत्थर मारने के प्रयास के मामले में आरोपी विजयराज रघुवंशी ने सोमवार को पुलिस को एक आवेदन सौंपा है। इसमें पूर्व विधायक वीरेन्द्र रघुवंशी और साथियों के विरुद्घ उपद्रव करने का मामला दर्ज करने की मांग की है।
सौंपे गए ज्ञापन में विजयराज रघुवंशी ने बताया है कि गणेश समारोह का मुखिया होने के नाते जब वह अपने साथियों के साथ विसर्जन के लिए जा रहा था, तब रास्ते में रघुवंशी ने झगड़ा किया और उपद्रव की कोशिश की जबकि हम सभी को तो मूर्ति विसर्जन करने जाना था। इसलिए तत्समय पुलिस में आवेदन नहीं दिया जा सका, लेकिन बाद में जानकारी मिली कि पूर्व विधायक ने हमारे ही विरूद्ध स्वयं मुझ विजयराज पर ही केस दर्ज करा दिया है।
इसलिए मामले की जांच कर पूर्व विधायक के विरुद्घ केस दर्ज किया जाए। इस ज्ञापन के बाद अब मामले में नया मोड़ आ गया है जबकि दोंनो तरफ से ज्ञापनबाजी हो चुकी है और अब मामले में जांच के बाद कार्यवाही की जाएगी।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।