बैराड़। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र के ग्राम सतनवाड़ा गांव में एक दलित में किशोरी के साथ पडौसी ने उस समय छेड़छाड़ कर डाली जब वह अपनी मां के साथ सो रही थी। इस मामले में पुलिस ने युवती की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार रूपवति पुत्री रामसिंह जाटव परिवर्तित नाम उम्र 14 वर्ष निवासी सतनवाड़ा अपनी मां के साथ छत पर सो रही थी। तभी गांव में ही पडौस में रहने बाला आरोपी रवि पुत्र बचनू वघेल आ गया। और किशोरी के साथ अशलील हरकत करने लगा। जब किशोरी ने विरोध किया तो आरोपी ने मां सहित किशोरी के साथ मारपीट कर दी।
इस बात की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 354,457,323,भादवि 3/2 एससीएसटी एक्ट 3/1,7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।