खेत में गाय घुसने को लेकर विवाद ,बलबा, 8 घायल

NEWS ROOM
0
पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के नगरा गांव में खेत मेें गाय घुसने को लेकर दो पक्षों मेंं खूनी संर्घष हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो पक्षों मेें जमकर लाठी, कुल्हाड़ी चली। इस विवाद में दोनो पक्षों के 8 लोग घायल हो गए है। जिन्हें उपचार के लिए पोहरी उप स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दोनों पक्ष की रिपोर्ट पर बलबा की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार महेश पाल पुत्र पंछी पाल उम्र 39 वर्ष की गाय गांव के ही बांके पाल के खेत में चली गई। इसको लेकर बांके पाल और महेश में विवाद हो गया। जिस पर दोनों पक्षों में जमकर लाठी-लुहांगी चली। जिससे दोनों पक्षो के लगभग 8 लोग घायल हो गए है।

इस पर पुलिस ने महेश पाल की रिपोर्ट पर आरोपी बाके पाल, जयपाल, रामवीर पाल, श्याम पाल, रामश्री पाल, छोटू पाल के खिलाफ धारा 147,148,149,451,324,323,294,506बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

वही दूसरे पक्ष रामवीर पुत्र बांके पाल की रिपोर्ट पर आरोपी पंछी पाल, महेश पाल, रामेश्ववर पाल, रायसिंह पाल, कुमेर सिंह, धन्ती बाई के खिलाफ धारा 147,148,149,451,324,323,294,506बी भादवि के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!