परिवार परामर्श: पति ने हर महिने वेतन देने का वादा किया और हो गया समझौता

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। स्थानीय पुलिस कन्ट्रोल रूम में रविवार को आयोजित परिवार परामर्श के शिविर में काउन्सलरों के द्वारा कड़ी मेहनत और समझाईश से तीन परिवारों को बिखरने से बचाया तो वहीं एक केस में पारिवारिक संपत्ति, पति की नौकरी और पति की ग्रेच्युटी आदि को लेकर चल रहे ससुर एवं विधवा बहू के विवाद को सुलझाने सफलता प्राप्त की।

इसीक्रम में दो प्रकरणों में न्यायालय जाने की सलाह दी गई तो एक प्रकरण में अगली तारीख परामर्श हेतु लगाई गई है। एक प्रकरण में अनावेदक उपस्थित होने के कारण उसे अंतिमबार मौका दिया है। एक प्रकरण में अगलीबार माता पिता को साथ लाने की समझाईश दी गई तो एक अन्य प्रकरण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने आरोपी को गिरफ्तार करके थाने भेजा। 

रविवार को आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र के इस शिविर में कुल 9 प्रकरण रखे गए जिनमें कुल चार राजीनामे कराए गए। इसमें एक बहुत ही पेचीदा केस था शिवपुरी निवासी एक युवती का जिसकी उसके पति से नहीं बन पा रही थी और पिछले चार माह से वो अपने मायके रह रही थी। विवाद का विषय पति का वेतन था और पति न तो उसे वेतन बताता था और न ही उसे खर्चा देता था।

दोनों तलाक के कगार पर बैठे थे। काउन्सलरों ने अपनी मेहनत और पारिवारिक समझाईश से उन दोनों के बीच सुलह कराई और पति ने सहर्ष हर माह अपनी पे शिल्प और वेतन पत्नि को देने का वायदा किया और समझौता हो गया। इसी तरह सिरसौद निवासी एक दम्पत्ति तथा खटका गोपालपुर निवासी एक और दम्पत्ति में आपसी विश्वास की कमी के चलते सबंध विच्छेद की स्थिति थी और ये भी तलाक लेने पर अमादा थे। मगर परिवार परामर्श के काउन्सलरों ने जब उनकी पारिवारिक माहौल में काउन्सलिंग की और समझाईश दी तो उनके बीच में भी समझौता हो गया और वे राजीखुशी अपने घर एक साथ चले गए। 

सबसे पेचीदा प्रकरण शिवपुरी निवासी एक परिवार का था जिसमें विधवा बहू का अपने ससुर से पति की नौकरी और संपत्ति को लेकर काफी विवाद था। उक्त महिला का पति स्वास्थ्य विभाग में नौकरी करता था और उसके दो छोटे-छोटे बच्चे भी हैं। पति की मृत्यु के उपरांत मिलने वाले पैसे और उसकी अनुकंपा नियुक्ति को लेकर इन दोनों में विवाद था जिसके चलते मायके पक्ष के लोगों ने कई बार ससुर की हाथा पाई भी कर दी थी। 

ससुर का तर्क ये था कि मृतक के पैसे को तीन हिस्सों में विभाजित करके मृतक के दोनों बच्चे और उसकी विधवा के नाम किया जावे। मगर महिला के मायके पक्ष के लोग इसके लिए तैयार नहीं थे। काउन्सलरों ने इस मुद्दे को बहुत गंभीरता से लिया और उक्त विधवा महिला तथा उसके ससुर के बीच राजीनामा कराने में सफलता प्राप्त की। 

इस प्रकरण में जहां मृतक की मिलने वाली संपूर्ण राशि को तीन हिस्सों में विभाजित करके दोनों बच्चे और विधवा के नाम करने में सहमति बनी वहीं मृतक का ससुर अपनी विधवा बहू की अनुकंपा नियुक्ति कराने में अपनी ओर से पूर्ण सहयोग देने के लिए राजी हो गया। इसके बाद उक्त विधवा बहू अपने बुजुर्ग सास ससुर के साथ उन्हीं के घर पर रहने को चली गई। 

इस शिविर में दो प्रकरणों में न्यायालय जाने की अनुशंसा की गई। तो वहीं गुलाब सिंह सिख निवासी गढ़ी बरौद को अपनी पत्नि पर जबर्दस्त शारीरिक अत्याचार और भारी मारपीट चलते गिरफ्तारी करने के आदेश देकर अतिक्ति पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य ने इसे सुरवाया थाने भेज दिया। 

इस अवसर पर पुलिस कप्तान सुनील कुमार पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य, परिवार परामर्श केन्द्र के जिला संयोजक आलोक एम इंदौरिया, सुरेशचन्द्र जैन, मथुरा प्रसाद गुप्ता, भरत अग्रवाल, गौड़ल जी, संतोष शिवहरे, राजेन्द्र राठौर, डॉ. इकबाल खान, राजेश जैन राजू, राजेश कुमार गुप्ता, राहुल गंगवाल, डॉ. विजय कुमार खन्ना, डॉ. इकबाल खांन, हरवीर सिंह चौहान, शंभूदयाल पाठक, श्रीमती उमा मिश्रा, मृदुला राठी, आनंदिता गांधी, बिन्दु छिब्बर, श्वेता गंगवाल, किरण अशोक ठाकुर, गुंजन अजय खैमरिया, नम्रता गर्ग, शिखा अग्रवाल, रबजीत ओझा काउन्सलिंग हेतु उपस्थित थे। 

शिवपुरी पेर्टन पूरा संभाग में लागू किया जाएगा :रेखा अग्रवाल
शिवपुरी जिले में बहुत शानदार काम कर रहे परिवार परामर्श केन्द्र जिसकी ख्याति संपूर्ण मध्य प्रदेश में नम्बर एक परामर्श केन्द्र के रूप में जानी जाती है इसी पेर्टन पर पूरे संभाग में परिवार परामर्श केन्द्र प्रारंभ किए जायेगे। उक्त बात महिला सशक्ति करण की डिविजनल डायरेक्टर रेखा अग्रवाल ने कल परिवार परामर्श केन्द्र के परामर्श दाताओं के बीच कहीं। 

परिवार परामर्श केन्द्र के अनौपचौरिक विजिट पर आईं रेखा अग्रवाल ने कहा कि हमारे कमिश्नर तथा आजी के द्वारा इस केन्द्र में आकर इसकी सफलता की और अत्यंत सराहना की है तथा हमारे वरिष्ठ अधिकारी भी इस केन्द्र की शानदार कार्यप्रणाली और सक्सेश ग्रोथ के कारण बेहद प्रभावित हैं। इसी कारण वरिष्ठों के आदेश पर मैं आप लोगों के बीच आकर आपकी कार्यप्रणाली को समझ रहीं हूं तथा आप इसे किस तरीके से इतना व्यवस्थित संचालित कर रहे हैं इसका अध्ययन भी कर रही हूं ताकि शिवपुरी वाले पेर्टन को अन्य जगह भी संचालित करके परिवारों को टूटने से बचाया जा सके। उन्होंने शिवुपरी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य सहित परिवार परामर्श केन्द्र की पूरी टीम को इस उत्कृष्ट कार्य के लिए बधाई दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!