शिवपुरी के लेखक जाहिद खान की किताब 'फैसले जो नजीर बन गए' का विमोचन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का बारहवां राज्य सम्मेलन हाल ही में सतना में संपन्न हुआ। इस सम्मेलन में नगर के युवा लेखक, पत्रकार जाहिद खान की नई किताब ‘फैसले जो नजीर बन गए’ का विमोचन किया गया। 

किताब का विमोचन प्रगतिशील लेखक संघ के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र राजन (पटना), हिंदी के शीर्षस्थ लेखक-आलोचक विश्वनाथ त्रिपाठी (नई दिल्ली), बिहार प्रगतिशील लेखक संघ के राज्य महासचिव रवीन्द्रनाथ राय (पटना), प्रसिद्ध कवि कुमार अम्बुज (भोपाल), लेखक-आलोचक सेवाराम त्रिपाठी (रीवा), लेखक और विधिवेत्ता संतोष खरे (सतना), साहित्यिक पत्रिका वसुधा के संपादक एवं मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ के प्रदेश अध्यक्ष राजेन्द्र शर्मा (भोपाल), कवि-सामाजिक कार्यकर्ता एवं मध्य प्रदेश प्रलेसं के राज्य महासचिव विनीत तिवारी (इंदौर), रंगकर्मी राजेन्द्र यादव (शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश), लेखक-अनुवादक ओमप्रकाश शर्मा ने किया। 

उद्भावना प्रकाशन, नई दिल्ली से प्रकाशित ‘फैसले जो नजीर बन गए’ जाहिद खान की चौथी किताब है। किताब सर्वोच्च न्यायालय के उन फैसलों पर केन्द्रित है, जो नजीर बन गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!