संदिग्ध परिस्थिति में खेत में मिली महिला की लाश

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के पाडरखेड़ा गांव में एक महिला की खेत में संदिग्ध परिस्थिति में लाश पड़ी मिली है। इस मामले में पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और इस घटना की सूचना एफएसएल अधिकारी को दी। मौके पर एफएसएल अधिकारी पहुंचे और लाश को उठाकर पीएम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार सुहागवती पत्नि विद्यापुरी गोस्वामी उम्र 50 वर्ष निवासी पाडरखेड़ा अपने पति के साथ गई हुई थी। तभी पति कही दूसरे खेत में चला गया था। तभी लौट कर आया तो महिला की लाश मिली। इस मामले की सूचना पति ने तत्काल पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

बताया गया है कि उक्त महिला की तवियत खराब थी और संभत: उसकी मौत बीमारी से हुई है। वही महिला के पुत्र मनोज ने इस मामले में हत्या की आशंका जताई हैै। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!