रास्ता रोक कर युवक के साथ मारपीट, मामला दर्ज

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पुलिस थाना कोतवाली क्षेत्र में रात को अपने घर जा रहे एक युवक के साथ तीन शराबी युवकों ने मिलकर विवाद किया रास्ता रोका और गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट कर दी। बाद में मारपीट कर आरोपी वहां से भाग गए। अपने साथ हुई इस घटना को लेकर फरियादी ने पुलिस थाना कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

थाना कोतवाली में फरियादी बलवंत पुत्र श्रीराम ठाकुर उम्र 42 वर्ष निवासी न्यू ब्लॉक शिवपुरी ने बताया कि वह रात्रि के समय अपने घर की ओर जा रहा था इसी बीच उसे कष्टमगेट पर रात 10:30 पहुंचा ही था कि तभी रास्ते में एक लडक़ा व तीन अन्य उसके साथी शराब के नशे में धुत्त मिले जिन्होंने बलवंत का रास्ता रोका, विवाद किया और गाली-गलौज करते हुए मारपीट कर दी, बाद में आरोपीगण मौके से फरार हो गए। 

शराबियों द्वारा मारपीट का शिकार हुए बलवंत ने तत्काल इस घटनाक्रम को लेकर पुलिस कोतवाली पहुंच शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने एक लडक़ा व उसके तीन दोस्तों के विरूद्ध धारा 323,504,325 के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!