शिवपुरी। महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर मध्यदेशीय अग्रवाल समाज शिवपुरी द्वारा भव्य भजन संध्या एक शाम महाराजा अग्रसेन के नाम का भव्य आयोजन आज 20 सितम्बर बुधवार को गांधी पार्क मैदान में सायं 7:30 बजे से होगा।
कार्यक्रम में दिल्ली के कलाकरों द्वारा महाराजा अग्रसेन से संबंधित भजन एवं अन्य गायनों की प्रस्तुति दी जाएगी तो वहीं आकर्षक झांकी भी आकर्षण का केन्द्र रहेंगी। डॉ.सुरेश गुप्ता ठेकेदार, ब्रजेश कुमार गुप्ता छर्च वाले, निर्मल कुमार गुप्ता भटनावर वाले और सतीश मंगल एडवोकेट ने समस्त अग्रबधुंओ से इस कार्यक्रम में समय से पहुंचने की अपील की है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।