समस्या निदान को लेकर सहकारिता कर्मचारी आज प्रभारी मंत्री को सौंपेंगें ज्ञापन

NEWS ROOM
0
शिवपुरी- मप्र सहकारिता कर्मचारी संघ के बैनर तले पीडीएस दुकानों को बंद किए जाने के विरोध में कलमबंद हड़ताल का विरोध जारी है। सहकारी समिति कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष महेन्द्र सिंह कुशवाह ने बताया कि हमारे द्वारा लगातार सार्वजनिक वितरण प्रणाली से प्रभावित विक्रेताओं को अन्य विभाग में संविलियन व पूर्व मांग जिला वेंडर वेतनमान व जिला स्थानांतरण को लेकर लगातार मांग की जा रही है।अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शिवपुरी प्रवास पर आ रहे जिले के प्रभारी मंत्री रूस्तम सिंह को प्रात: 9 बजे सर्किट हाउस पर ज्ञापन सौंपा जाएगा और प्रदेश सरकार से सहकारिता कर्मचारियों की समस्याओं के निदान की मांग की जाएगी। 

सहकारिता कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष विनोद तिवारी ने कहा कि पीडीएस पर कार्यरत कर्मचारियों क भविष्य को अंधकार मय नहीं किया जाएगा उन्हें संविलियन के रूप में अन्य विभागों में पदस्थ किया जाए अन्यथा उन्हें जिला केडर की भांति वेतनमान दिया जावे। हमारे इस आन्दोलन को समस्त कर्मचारी महासंघ द्वारा समर्थन मिल रहा है और यह कलमबंद हड़ताल आगे भी जारी रहेगी। इस संबंध में प्रभारी मंत्री को ज्ञापन सौंपकर हम अपनी समस्याओं के निराकरण की मांग करेंगें। 

यहां बता दें कि सहकारिता कर्मचारियों की हड़ताल से पीडीएस व्यवस्था पूरी तरह बेहाल हो गई है और यदि समय रहते इस व्यवस्थाको नहीं सुधार गया तो वह दिन दूर नहीं जब प्रदेश सरकार के विरूद्ध आमजन और गरीब व्यक्ति भी मुखर विरोध जारी करे। इस कलमबंद हड़ताल में खनियाधाना अध्यक्ष राकेश यादव, राजकुमार शर्मा, रविशंकर धाकड, शिवदयाल धाकड़, मुकेश रावत सहित अन्य सैकड़ों कर्मचारी शामिल हुए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!