शिवपुरी। जिले के तेंदुआ थाना क्षेत्र के लोटरी गांव में एक युवक थ्रेसर में चला गया। जिससे युवक के दोनो पैर कट गए। इस युवक को गंभीर हालात में देखते हुए परिजन कोलारस चिकित्सालय पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए जिला चिकित्सालय रैफर कर दिया। जिला चिकित्सालय में भी युवक की नाजुक हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया है। जहां युवक की हालात गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार करण सिंह पुत्र प्रहलाद धाकड़ उम्र 20 वर्ष निवासी लोटरी अपने खेत में उडद की फसल की थ्रेसिंग कर रहा था। तभी अचानक युवक थ्रेसर में उड़द के साथ चला गया। जिससे युवक के दोनो पैर कट गए। युवक को गंभीर हालात में ग्वालियर इलाज चल रहा है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।