नर में ही नारायण मानव सेवा से बढक़र कोई सेवा नहीं: डॉ सलोनी सिंह

NEWS ROOM
0
बैराड़। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का 67 वां जन्मदिन नगर में सेवा दिवस के रूप में मनाया गया इस मौके पर भाजपा नेत्री डॉ सलोनी सिंह धाकड़ ने पोहरी विधानसभा के ग्राम टोड़ा, भौराना में आदिवासी और घुम्मकड़ लोगों के बीच पहुँचकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्मदिन मनाया। 

डॉ सलोनी सिंह धाकड़ ने इस अवसर पर डॉ आर के एस धाकड़ डॉ अजय शर्मा ग्वालियर और उनकी पूरी टीम के साथ आदिवासी बस्ती टोड़ा भौराना में स्वास्थ्य शिविर लगाकर गरीब आदिवासी महिला पुरुष और बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें नि:शुल्क दवाईयों का वितरण किया।

इसके अलावा सभी को फल और खाने पीने की सामग्री का वितरण कर उत्साह के साथ प्रधान मंत्री का जन्मदिन मनाया उनके स्वच्छ भारत अभियान को ध्यान में रखते हुए ग्राम टोड़ा की आदिवासी बस्ती में झाडू लगाकर स्वच्छता संदेश के साथ सभी को स्वच्छता की शपथ दिलाई इस मौके पर जगदीश रावत, पवन सोनी, डॉ जनवेद वर्मा, राजेश गर्ग, युवा कार्यकर्ता मनीष बंसल, अभिजीत सिंह भदौरिया के साथ क्षेत्र के अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे ।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!