कोलारस। जिले के रन्नौद थाना अंतर्गत ग्राम पचावला में आज सुबह धान के खेत मे पानी दे रहा किसान की करंट लग जाने मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इस बात की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृत की लाश का पीएम कराकर मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार आज सुबह कैलाश दांगी निवासी पचावला खेत मे पानी दे रहा था। तभी अचानक बोर की मोटर बंद हो गई। किसान ट्रांसफार्मर पर फीज सही कर रहा था। तभी अचानक फीज बदलते समय करंट की चपेट में आ गया। जिससे किसान की घटना स्थल पर ही मौत हो गई ।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।