रेडिएंट गु्रप में विश्वकर्मा जंयती पर हुए रंगारंग कार्यक्रम

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। रेडिऐन्ट ग्रुप द्वारा संचालित आई.टी.आई में विश्वकर्मा जंयती का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सी.आई.ए.टी सी.आर.पी.एफ  के द्वितीय कमान अधिकारी यादवेन्द्र सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वकर्मा जो दुनिया में बेहतरीन आर्किटेक्ट के प्रतीक माने जाते है। उन्होनें कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित कर सतत् प्रयास करें सफलता अवश्य प्राप्त होगी। 

रेडिऐन्ट ग्रुप के समन्वयक अखलाक खान ने कहा कि तकनीक का विकास आम आदमी के लिए हितकारी होना चाहिए। आधुनिक तकनीक जानकारी के साथ जनकल्याणकारी हो तभी ये दुनिया का बेहतर और खुबसुरत भविष्य संभव हो सकता है। रेडिऐन्ट ग्रुप के संचालक शाहिद खान ने कहा कि रेडिऐन्ट गु्रप में पिछले 12 वर्षो से विश्वकर्मा जंयती का आयोजन होता रहा है। 

इस दिन छात्र सकंल्प लेते है कि अच्छा तकनीकी ज्ञान हासिल कर देश की सेवा करें। रेडिऐन्ट ग्रुप की संचालिका खुशी खान ने कहा कि कृषि रक्षा लघु एवं कुटीर उद्योगो मेंं इस्तेमाल होने वाली तकनीक विकसित करने में आई.टी.आई की विशेष भूमिका होना चाहिए। विश्वकर्मा जंयती के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्राची शर्मा, साक्षी शर्मा ने ग्रुप डांस और मृदुल प्रधान, आशु वर्मा ने गाने पर अपनी प्रस्तुति दी।

कार्यक्रम के आरंभ में मुख्य अतिथि सी.आई.ए.टी सी.आर.पी.एफ के कमान अधिकारी यादवेन्द्र सिंह  को प्रतीक चिन्ह भेंट किया गया। अपर्णा दागे के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में स्टाफ अखिलेश सर, शेखर कुलश्रेष्ट सर , गौरव अग्रवाल सर, गणेश सर, वेदप्रकाश सर, सागर मौर्य सर, देवेन्द्र सर, सागर मंगल सर, पूनम मेडम, कविता मेडम, शिलनिधि मेडम, सल्तनत मेडम, मनीष सर, विवेक सर मनीष धाकड समेत समस्त स्टाप उपस्थित रहा।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!