टमाटर के बीच में जा रही थी लक्ष्मीनारायण शिवहरे की 50 लाख की अवैध शराब, पकड़ी

NEWS ROOM
0
कोलारस। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के कोलारस पुलिस ने आज एक अबैध शराब के बड़े जकीरे को पकड़ा है। उक्त शराब लक्ष्मीनारायण शिवहरे की बताई गई है। जिस पर पुलिस ने शिवपुरी पहुंचकर उक्त ठेेकेदार के शिवपुरी स्थिति शराब की दुकान पर भी चैंकिग की। जिस पर चैंकिग के बाद कोलारस पुलिस ने आरोपी ठेकेदार सहित ट्रक के ड्रायवर क्लीनर पर आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार बीती रात्रि पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पांडेय को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी कि शिवपुरी से अंग्रेजी शराब भरकर गुना की ओर जा रही है। जिसकी जानकरी तत्काल कोलारस एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया को दी और कार्यवाही के लिए निर्देशित किया जिस पर कोलारस एसडीओपी एवं टीआई अवनीत शर्मा व तेंदुआ थाना प्रभारी ने कोलारस थाने के एसआई कादिर खान, एएसआई रामेंद्र सेंगर सहित अन्य पुलिस कर्मियों के साथ थाने के बाहर चेंकिग पॉइंट लगाया गया।

तभी शिवपुरी की ओर से आ रहे वाहन क्रमांक एमपी 09 जीएफ 8667 को रोककर जब चेकिंग की गई तो पकड़ा गया जिसमें टमाटर की खाली क्रेट से छुपी हुई थी जिसमे अग्रेजी शराब की 560 पेटी शराब छुपी हुई मिली जिनकी कीमत 50 लाख रुपए बताई गई है कोलारस पुलिस ने वाहन और शराब जप्त कर आगे की कार्यवाही में जुटी है। 

इस मामले में पुलिस ने शराब के कारोबारी लक्ष्मीनारायण शिवहरे, ड्रायवर लोकेश पुत्र जगदीश जाटव उम्र 26 वर्ष निवासी कतियाबाद चंद्राबतीगंज थाना नीलगंगा जिला उज्जैन, क्लीनर महेश पुत्र लीलाधर बागरी उम्र 21 वर्ष निवासी नीलगंगा जिला उज्जैन को गिरफ्तार किया है। उक्त शराब को इंदौर ले जाया जा रहा था। इस मामले में बाद में आबकारी विभाग की टीम भी पहुंच गई थी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!