शिवपुरी। मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण सभा के संभागीय अध्यक्ष पं. रामकुमार भार्गव ने अपनी नवीन कार्यकारिणी का गठन किया जिसमें संभागीय प्रचार मंत्री के रूप में पं. राजकुमार शर्मा को मनोनीत किया वहीं जिला उपाध्यक्ष के रूप में पं. कैलाश भार्गव एवं युवा कार्यकारिणी में सचिव के पद पर लवकुश शर्मा को मनोनीत किया है। सभी मनोनीत हुए पदाधिकारियों वरिष्ठ पदाधिकारियों आभार व्यक्त किया और कि हमें जो जिम्मेदारी सौंपी उसका निर्वहन पूर्ण ईमानदारी के साथ करेंगे।
यह कार्यक्रम सर्किट हाउस रोड़ स्थित माँ संतोषी के दरबार में आयोजित। इस अवसर पर एडवोकेट राजीव कृष्ण शर्मा, एडवोकेट अनिल भार्गव, प्रहलादचन्द्र शर्मा, पंकज भार्गव, सूर्यवांश, अमित भार्गव, दयाशंकर पाण्डे, श्रीमती ऊषा भार्गव, लता शर्मा, विक्रम त्रिवेदी आदि लोग उपस्थित थे।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।