बदरवास। जिले के बदरवास जनपद पंचायक के ग्राम पंचायत इंदार में पदस्थ रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के आदेश आज जनपद पंचायत सीईओं ने जारी कर दिए है। उक्त आदेश का पालन तत्काल प्रभाव से लागू होने की बात कही है। विदित हो कि शिवपुरी समाचार डॉट कॉम द्वारा बीते 9 अगस्त को सहाब में जिंदा हूं पर मुझे जिंदा घोषित तो कर दो नामक शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
खबर के प्रकाशन के बाद प्रशासन हरकत में आया और मामले की जांच जनपद पंचायत सीईओ ने की। इस मामले में सीईओं ने इंदार ग्राम पंचायत में पदस्थ रोजगार सहायक अवधेश सिंह रघुवंशी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
जिस पर रोजगार सहायक कोई भी जबाव नहीं दे पाया। रोजगार सहायक द्वारा कोई भी जबाव नहीं देने पर जनपद पंचायत सीईओ ने उक्त रोजगार सहायक की सेवा समाप्ति के आदेश जारी कर दिए है।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।